GROUP C 06/05/2018 paper solution kanisath sahayak कनिष्ठ सहायक

1. पाँवटा के निकट भगाणी नामक स्थल पर युद्ध गढ़ नरेश फतेहशाह और के मध्य हुआ।
(A) मेदनी प्रकाश
(B) रुद्र प्रकाश
(C) गुरु गोविंद सिंह
(D) गुरु हरगोविंद
Answer – C
2. सकलोत्तरपथनाथ की उपाधि किस शासक ने धारण की?
(A) हर्ष वर्धन
(B) प्रभाकर वर्धन

(C) कृष्णदेव राय
(D) राज्य वर्धन
Answer – A
3. अल्मोड़ा में डिबेटिंग क्लब की स्थापना हुई :
(A) 1870 ई0 में
(B) 1871 ई0 में
(C) 1875 ई0 में ।
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – A
4. चैतु तथा माणकू नामक चित्रकार को किस राजा अपने दरबार में आश्रय दिया था ?
(A) फतेह शाह
(B) प्रीतम शाह
(C) सुदर्शन शाह
(D) कीर्ति शाह
Answer – c
5. निम्न में से किसे ‘पद्म श्री’ सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है?
(A) पुष्पेश पंत
(B) शेखर पाठक
(C) अनिल प्रकाश जोशी
(D) के0पी0 नौटियाल
Answer – D
6. विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) किस वर्ष में लागू किया गया था ?
(A) 1996 ई0 में
(B) 1997 ई0 में
(C) 1998 ई0 में
(D) 1999 ई0 में
Answer – D
7. टिहरी बाँध परियोजना से बिजली उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
(A) 2008 ई0 में
(B) 2007 ई0 में
(C) 2006 ई0 में
(D) 2005 ई0 में
Answer – C
8. ‘सतत् विकास के लिए आवश्यक दशाएँ हैं :
(A) प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
(B) प्रदूषण मुक्त विकास
(C) बेहतर गुणात्मक जीवन
(D) उपर्युक्त सभी
Answer – D
9. ‘प्रजाबंधु नामक समाचार पत्र के प्रकाशन का श्रेय जाता है :
(A) जयदत्त वेला को
(B) कृपाराम मिश्र को
(C) रामप्रसाद बहुगुणा को
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – A
10. किसी वस्तु का मूल्य निर्धारित होता है :
(A) माँग के द्वारा
(B) पूर्ति के द्वारा
(C) दोनों (A) और (B)
(D) सरकार द्वारा
Answer – C
11. निम्न में से कौन सा एक ‘नॉन-वोलेटाईल मेमोरी का उदाहरण है ?
(A) रोम
(B) रैम
(C) एल0एस0आई0
(D) वी0एल0एस0आई0
Answer – A
12. कुमाऊँ मोटर ऑनर्स यूनियन की स्थापना किस वर्ष हुई?
(A) 1938 ई0 में
(B) 1939 ई0 में
(C) 1940 ई0 में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – B
13. मूल अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित कोई भी विवाद प्रस्तुत किया जा सकता है :
(A) केवल सर्वोच्च न्यायालय में
(B) केवल उच्च न्यायालय में
(C) सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय दोनों में से किसी में
(D) सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय में उसके बाद उच्चन्यायालय में
Answer – C
14. सबसे पहले कम्प्यूटर माउस की खोज की :
(A) क्रिस्टोफर शॉल्स
(B) डगलस एंजेलबर्ट
(C) सी0बी0 मिरीक
(D) रसेल ए क्रिस्च
Answer – B
15. ‘खशकूरा’ भाषा का सम्बन्ध है :
(A) गोरखाली से
(B) तिब्बती से
(C) गढ़वाली से
(D) कुमाऊँनी से
Answer – A
16. मंगोलों ने किसके शासन में भारत पर आक्रमण किया ?
(A) इल्तुतमिश
(B) रज़िया
(C) बलबन
(D) जलालुद्दीन
Answer – A
17. किस वर्ष भारतीय सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय बंगाल से देहरादून स्थानांतरित किया गया ?
(A) 1940 ई0
(B) 1941 ई0
(C) 1942 ई०
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – C
18. कथन – क्या, स्कूल की परीक्षाओं के अधिकांश भाग को वस्तुनिष्ठ प्रकार का कर दिया जाना चाहिए ?
तर्क I- नहीं, वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता का परीक्षण नहीं हो पाता है।
तर्क II – हाँ, यह किसी की क्षमता और ज्ञान के जाँच की श्रेष्ठ पद्धति है।
(A) तर्क I प्रभावशाली है।
(B) तर्क II प्रभावशाली है
(C) तर्क I तथा तर्क II दोनों प्रभावशाली हैं।
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – D
19. वाराही देवी मंदिर उत्तराखण्ड में कहाँ स्थित है ?
(A) डीडीहाट
(B) देवीधुरा
(C) दूनागिरि
(D) पिथौरागढ़
Answer – B
20. किस राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में पाटलीदून स्थित है ?
(A) गोविंद राष्ट्रीय उद्यान
(B) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(C) नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान
(D) गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
Answer – B
21. ‘फोरट्रान’ का पूरा नाम है :
(A) फार्मूला ट्रांसफर
(B) फार्मूला ट्रांजिस्टर
(C) फार्मूला ट्रांसलेशन
(D) फार्मूला ट्रांजिस्टर नेम
Answer – C
21. योजना आयोग की संस्तुति पर भारत सरकार ने उत्तराखण्ड को विशेष राज्य का स्तर कब प्रदान किया?
(A) 1 अप्रैल 2001 ई0 को
(B) 5 अप्रैल 2001 ई0 को
(C) 7 अप्रैल 2001 ई0 को
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – A
22. नागरिकों के मूल कर्तव्य संविधान के किस भाग में वर्णित हैं ?
(A) भाग-3
(B) भाग-4
(C) भाग-4A
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – C
23. किसने कहा, ‘संविधान को संघात्मकता के तंग ढाँचे में नहीं ढाला गया है।’ ?
(A) डॉ0 बी0आर0 अम्बेडकर
(B) डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद
(C) मोती लाल नेहरु
(D) जवाहर लाल नेहरु
Answer – A
24. सुमित्रानंदन पंत को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया :
(A) 1965 ई0 में
(B) 1955 ई0 में
(C) 1967 ई0 में
(D) 1968 ई0 में
Answer – D
25. भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई ?
(A) 2002 ई0 में
(B) 2000 ई0 में
(C) 1993 ई0 में
(D) 1994 ई0 में
Answer – C
26. एक बन्दर 50 फीट ऊँचे सीधे खम्बे पर चढ़ने का प्रयास करता है। प्रत्येक मिनट में बन्दर 7 फीट ऊपर चढ़ता है और 3 फीट नीचे फिसलता है। बन्दर को खम्बे के शिखर तक पहुँचने में कितना समय लगेगा ?
(A) 8 मिनट
(B) 9 मिनट
(C) 11 मिनट
(D) 12 मिनट
Answer – D
27. अशोक ने तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ किया था ?
(A) पाटलिपुत्र
(B) श्रीलंका
(C) कलिंग
(D) श्रीनगर
Answer – A
28. ‘एबॉट माउण्ट’ किस जिले में स्थित है ?
(A) बागेश्वर
(B) उत्तरकाशी
(C) चम्पावत
(D) नैनीताल
Answer – C
29. ‘नगाड़े खामोश हैं नाटक के रचनाकार हैं :
(A) मंगलेश डबराल ।
(B) गिरीश तिवारी ‘गिर्दा
(C) वीरेन्द्र डंगवाल
(D) मनोहर श्याम जोशी
Answer – B
30. श्रृंखला में गलत पद है :
7, 28, 63, 124, 215, 342, 511
(A) 7
(B) 28
(C) 124
(D) 215
Answer – B
31. ‘मुलिंग-ला दर्रा किन दो स्थानों को जोड़ता है ?
(A) पिथौरागढ़ – तिब्बत
(B) चमोली – तिब्बत
(C) उत्तरकाशी – तिब्बत।
(D) बागेश्वर – पिथौरागढ़
Answer – C
32. शिवासमुद्रम जल विद्युत परियोजना किस राज्य में है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) कर्नाटक
Answer – D
33. ए0एस0सी0आई0आई0 का पूरा नाम है :
(A) अमेरिकन स्टैण्डर्ड कोड फॉर इंफॉरमेशन इंटरचेंज
(B) अमेरिकन स्टैण्डर्ड कोडल इंफॉरमेशन इंटरचेंज
(C) अमेरिकन सैटेलाइट कोड फॉर इंफॉरमेशन इंटरचेंज
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – A
34. आसन बैराज का निर्माण किया गया :
(A) 1965 ई0 में
(B) 1967 ई० में
(C) 1966 ई0 में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – B
35.  स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना में निम्न में कौन शामिल नहीं है ?
(A) दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) चेन्नई
(D) हैदराबाद
Answer – D
36. छः दोस्त दीपक, रोहित, सचिन, प्रीति, रेखा और सोनी एक वृत्ताकार पथ पर बैठे हैं। रेखा सोनी के दायें तथा दीपक और सोनी के बीच बैठी है। रोहित और सचिन के बीच प्रीति बैठी है। दीपक और सचिन एक-दूसरे के ठीक आमने-सामने बैठे हैं। दीपक के ठीक दायें कौन बैठा है ?
(A) रेखा
(B) रोहित
(C) प्रीति
(D) सोनी
Answer – B
37. जागेश्वर के मुख्य मन्दिर के भीतर किस राजा की मूर्ति है ?
(A) कल्याणचंद
(B) रुद्रचंद
(C) दीपचंद
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – C
38. शंकर गुफा कहाँ स्थित है ?
(A) बागेश्वर
(B) कोटद्वार
(C) श्रीनगर
(D) देव प्रयाग
Answer – D
39. 1881 ई0 का प्रथम कारखाना अधिनियम पारित हुआ :
(A) लार्ड हार्डिंग के समय
(B) लार्ड रिपन के समय
(C) लार्ड रीडिंग के समय
(D) लार्ड कर्जन के समय
Answer – B
40. निम्नांकित में से उस शब्द को छाँटें, जो ‘RECOMMENDATION’ शब्द के अक्षरों से न बना है ?
(A) MEDIATE
(B) NATION
(C) REMIND
(D) COMMUNICATE
Answer – D
41. मुचकुंद गुफा उत्तराखण्ड में कहाँ स्थित है ?
(A) बद्रीनाथ के पास
(B) केदारनाथ के पास
(C) यमुनोत्री के पास
(D) गंगोत्री के पास
Answer – A
42. ओडिशा का तालचेर श्रेणी मुख्य रूप से प्रसिद्ध है :
(A) कोयला भंडार
(B) तेल भंडार
(C) मैंगनीज भंडार
(D) टंगस्टन भंडार
Answer – A
43. निम्न में से कौन बोक्सा जनजाति का त्यौहार है/हैं ?
(A) होगण
(B) डैल्या
(C) गोटरे
(D) उपर्युक्त सभी
Answer – D
44. दिये गए विकल्पों में से प्रश्न चिह्नों (?) के स्थान पर क्या आयेगा ?
(A) 17, 35
(B) 19, 37
(C) 18, 36
(D) 19, 36
Answer – B
45. ‘कण्डाली या किर्जी’ नामक उत्सव भोटिया जनजाति द्वारा मनाया जाता है :
(A) प्रत्येक वर्ष
(B) तीन वर्षों में एक बार
(C) छः वर्षों में एक बार
(D) बारह वर्षों में एक बार
Answer – D
46. किस पुराण में हरिद्वार का नाम ‘मायापुरी’ मिलता है ?
(A) अग्नि पुराण
(B) विष्णु पुराण
(C) स्कन्द पुराण
(D) नारद पुराण
Answer – C
47. राख उपयोग नीति अपनाने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है ?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) केरल
(D) पश्चिम बंगाल
Answer – B
48. निम्न में से कौन सा ऐतिहासिक स्थल यमुना और मोरदगाड के संगम पर अवस्थित है ?
(A) कण्वाश्रम
(B) बदरिकाश्रम
(C) लाखामण्डल
(D) त्रिहरि
Answer – C
49. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन है ?
(A) उपराष्ट्रपति ।
(B) गृह मंत्री
(C) मानव संसाधन विकास मंत्री
(D) प्रधानमंत्री
Answer – D
50. परिमार्जन नेगी प्रसिद्ध खिलाड़ी है :
(A) क्रिकेट
(B) शतरंज
(C) जूडो
(D) हॉकी
Answer – B
51. ‘वैली ऑफ फ्लावर्स पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है।
(A) एडम स्मिथ ।
(B) फ्रैंक एस0 स्मिथ
(C) शेक्सपियर
(D) मनीष देसाई
Answer – B
52. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म विजातीय है ?
(A) 5-30
(B) 8 – 72
(C) 11 – 132
(D) 14-196
Answer – D
53. उत्तराखण्ड के किस पर्वतारोही द्वारा एवरेस्ट शिखर पर छठी बार चढ़ने का कीर्तिमान स्थापित किया गया ?
(A) सुमन कुटियाल
(B) लवराज धर्मसत्तू
(C) योगेन्द्र गब्र्याल
(D) एन0 जोगोई
Answer – B
54. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मन्दिर कहाँ स्थित है ?
(A) हम्पी
(B) चिदाम्बरम
(C) बेलूर
(D) श्रीरंगम
Answer – A
55. लधिया सहायक नदी है :
(A) यमुना की
(B) काली की
(C) गंगा की
(D) अलकनंदा की
Answer – B
56. 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तराखण्ड जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर कितनी है ?
(A) 20.41%
(B) 18.81%
(C) 15.35%
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – B
57. भारत में राष्ट्रीय आय का आगणन किया जाता है
(A) ‘नीति आयोग द्वारा
(B) वित्त आयोग द्वारा
(C) भारतीय सांख्यिकी संस्थान द्वारा
(D) केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा
Answer – D
58. ‘कुमाऊँ मण्डल विकास निगम की स्थापना हुई :
(A) वर्ष 1966 ई0 में
(B) वर्ष 1980 ई0 में
(C) वर्ष 1992 ई0 में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – A
59. बन्धुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) कानून पारित हुआ :
(A) 1972 ई0 में
(B) 1976 ई0 में
(C) 1974 ई0 में
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – B
60. तिलाड़ी काण्ड का सम्बन्ध है :
(A) वन अधिकारों से
(B) वन संरक्षण से
(C) वन व्यापार से
(D) वन्य जीवों के संरक्षण से
Answer – A
Hindi Quiz
01. उद्धत का विलोम शब्द है –
(A) सौख्य
(B) सौम्य
(C) उत्तम
(D) कोमल
Answer – B
2. ‘अनुपस्थित में उपसर्ग है –
(A) अनु
(B) अन्
(C) अ
(D) अनुप्
Answer – B
3 . सही कथन युग्म का चयन कीजिए –
(A) शशि गा रही है और नाच रही है।- संयुक्त वाक्य
(B) कठोर बनकर भी सहृदय बनो। – सरल वाक्य
(C) जिसने टोपी पहन रखी थी, वह बाबू कहाँ गया। – मिश्र वाक्य
(D) उपर्युक्त सभी सही हैं।
Answer – D
4. राजभाषा आयोग का गठन कब हुआ ?
(A) 07 जून, 1955 ई0 को
(B) 07 जून, 1961 ई0 को
(C) 07 जून, 1970 ई0 को
(D) 07 जून, 1965 ई0 को
Answer – A
5. ‘अंकुर’ का पर्याय है ?
(A) नवोभिद
(B) अंकवार
(C) अवयव
(D) अंगार धानिका
Answer – A
6. ‘परिश्रम करने वाला छात्र पास हो जाएगा’  रेखांकित अंश में कौन सा पदबंध है ?
(A) सर्वनाम पदबंध
(B) विशेषण पदबंध
(C) क्रियाविशेषण पदबंध
(D) संज्ञा पदबंध
Answer – D
7.  ‘वह’ सर्वनाम के किस भेद के अंतर्गत आता है –
(A) उत्तमपुरुष
(B) मध्यमपुरुष
(C) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(D) अन्यपुरुष
Answer – D
8. निम्न में से कौन सा तुर्की भाषा का शब्द है ?
(A) चाय
(B) रिक्शा
(C) कमरा
(D) कैंची
Answer – D
9. ‘अनुभवी’ का विशेष्य है ?
(A) अनु
(B) अनुभव
(C) अनुभाव
(D) अनुभ
Answer – B
10. निम्न में से डॉ पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल की रचना है –
(A) नाथ संप्रदाय
(B) हिन्दी काव्य में निर्गुण संप्रदाय
(C) सूफीमत : साधना और साहित्य
(D) छायावाद
Answer – B
11. कृषक संस्कृति का महाकाव्य कहा जाता है –
(A) गोदान
(B) गबन
(C) निर्मला
(D) सेवा सदन
Answer – A
12. परिमाण वाचक विशेषण किस वाक्य में है ?
(A) कुछ बच्चे आ रहे हैं।
(B) सभी लोग हँस रहे हैं।
(C) दो किलो अनाज दे दीजिए।
(D) मुझे दो दर्जन केले चाहिए।
Answer – C
13. ‘वर्ष का संधि विच्छेद है –
(A) वर्षा + ऋतु
(B) वर्षा + र्तु
(C) वर + षर्तु
(D) वर्षा + तु
Answer – A
14. राहुल सांकृत्यायन का मूल नाम था –
(A) केदार पाण्डेय
(B) वैद्यनाथ मिश्र
(C) बैजनाथ द्विवेदी
(D) रामचन्द्र तिवारी
Answer – A
15. तारीख शब्द है –
(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) देशज
(D) विदेशी
Answer – D
16. ‘उपानह’ शब्द का क्या अर्थ है ?
(A) जनेऊ
(B) पगड़ी
(C) जूता
(D) गमछा
Answer – C
17. जौनसारी बोली निम्नलिखित में से किस वर्ग में आती है ?
(A) पूर्वी पहाड़ी
(B) मध्यवर्ती पहाड़ी
(C) पश्चिमी पहाड़ी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – C
18. ‘लघुउत्तरीय’ शब्द में कौन सी सन्धि है ?
(A) गुण सन्धि
(B) यण सन्धि
(C) वृद्धि सन्धि
(D) दीर्घ सन्धि
Answer – D
19. में, पर, किस कारक के चिह्न हैं ?
(A) कर्ता कारक
(B) अधिकरण कारक
(C) अपादान कारक
(D) सम्प्रदान कारक
Answer – B
20. निम्नलिखित में पुल्लिंग शब्द है –
(A) फौज
(B) सभा
(C) कुटुम्ब
(D) सरकार
Answer – C
82. ‘द दून स्कूल’ का संस्थापक कौन था ?
(A) लाल बहादुर शास्त्री
(B) सतीश रंजन दास
(C) जवाहर लाल नेहरु
(D) राजीव गाँधी
Answer – B
83. उष्ण कटिबंधीय वन पाये जाते हैं :
(A) स्वीडेन – डेनमार्क में
(B) अलास्का – उत्तरी कनाडा में
(C) दक्षिणी पूर्वी एशिया में
(D) उत्तरी साइबेरिया में
Answer – C
84. देहरादून जनपद में स्थित प्राचीन चार सिद्ध पीठ में सम्मिलित नहीं है :
(A) भैरव सिद्ध
(B) लक्ष्मण सिद्ध
(C) माणक सिद्ध
(D) मांडू सिद्ध
Answer – A
85. यदि किसी माह की पहली तारीख को सोमवार है, तो उस माह के दूसरे शनिवार के 4 दिन बाद कौन सी तारीख व दिन होगा ?
(A) तारीख – 18, दिन – शनिवार
(B) तारीख – 19, दिन – बृहस्पतिवार
(C) तारीख – 18, दिन – बृहस्पतिवार
(D) तारीख – 19, दिन – शुक्रवार
Answer – C
86.  एक पासे की निम्न दो स्थितियों को दिखाया गया है। अंक ‘2’ वाली सतह के विपरीत सतह पर कौन सा अंक होगा ?
(A) 1
(B) 4
(C) 5
(D) 6
Answer – C
87. पंचाचूली शिखर की समुद्रतल से ऊँचाई कितनी है ?
(A) 6806 मीटर
(B) 7120 मीटर
(C) 6904 मीटर
(D) 7456 मीटर
Answer – C
88. उत्तराखण्ड के प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
(A) आर0के0 धर
(B) एस0के0 शर्मा
(C) आर0एस0 टोलिया
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – A
89. आगरा में जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया ?
(A) जहाँआरा
(B) रोशनआरा
(C) गौहआरा
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer – A
90. निम्नलिखित में से किसे ‘द एड गुरु ऑफ इण्डिया के रूप में जाना जाता है ?
(A) ललित तिवारी
(B) हेमन्त पाण्डेय
(C) प्रसून जोशी
(D) निर्मल पाण्डे
Answer – C
91. निम्न में से किस राज्य में टिन अयस्क का प्रमुख भंडार है ?
(A) असम
(B) जम्मू व कश्मीर
(C) छत्तीसगढ़
(D) पश्चिम बंगाल
Answer – C
92. किसका बंदोबस्त सन् अस्सी का बंदोबस्त’ नाम से प्रसिद्ध है ?
(A) बैकेट
(B) ट्रेल
(C) बर्ड
(D) थॉमसन
Answer – A
93. यदि 534=6, 876=7,782=1, तो 646=?
(A) 9
(B) 8
(C) 5
(D) 4
Answer – B
94. जनगणना 2011 के अनुसार, उत्तराखण्ड की कल जनसंख्या है :
(A) 1,00,86,250
(B) 1,00,76,250
(C) 1,00,86,292
(D) 1,00,76,258
Answer – C
95. निम्नलिखित पहाड़ियों में से पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर सही अनुक्रम कौन सा है ?
(A) गारो – खासी – मिकिर – नागा
(B) खासी – गारो – नागा – मिकिर
(C) मिकिर – नागा – खासी – गारो
(D) नागा – मिकिर – खासी – गारो
Answer – D
96. भारत में वित्त आयोग का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के तहत हुआ ?
(A) 270
(B) 280
(C) 290
(D) 260
Answer – B
97. निम्न में से वर्ष 1919 ई0 में रौलेट एक्ट के खिलाफ किसने आन्दोलन किया था ?
(A) हर गोविन्द पंत
(B) बद्री दत्त पाण्डेय
(C) देव सिंह दानू
(D) जी0बी0 पंत
Answer – D
98. सिंधी भाषा को आठवीं अनुसूची में किस संवैधानिक संशोधन द्वारा जोड़ा गया ?
(A) 21वें
(B) 31वें
(C) 41वें
(D) 30वें
Answer – A
99. जागेश्वर धाम किस नदी के किनारे स्थित है ?
(A) रामगंगा
(B) कालीगंगा
(C) गौरीगंगा
(D) जटागंगा
Answer – D
100. भारतीय स्वाधीनता अधिनियम, 1947 हाउस ऑफ़ कॉमन्स में किस तिथि को प्रस्तावित किया गया और किस तिथि को स्वीकृत किया गया ?
(A) 4 जुलाई 1947 ई0 और 18 जुलाई 1947 ई0
(B) 7 जुलाई 1947 ई0 और 23 जुलाई 1947 ई0
(C) 2 जुलाई 1947 ई0 और 27 जुलाई 1947 ई0
(D) 15 जुलाई 1947 ई0 और 8 अगस्त 1947 ई0
Answer – A
Previous Post Next Post

Contact Form