Commonwealth Games. कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंगम में भारत ने 11वें दिन 4 गोल्ड मेडल जीत हैं। इसी के साथ भारत की पदकों की कुल संख्या 57 तक पहुंच गई है।
आइए जानते हैं भारत का पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में कैसा सफर रहा है।
1998 कॉमनवेल्थ गेम्स : क्वालालांपुर
1998 का कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालालांपुर में हुआ जिसमें भारत ने कुल 25 मेडल्स जीते थे। 20वीं सदी का यह पहला कॉमनवेल्थ था जो एशियाई देश में संपन्न हुआ। इसमें भारत ने 7 गोल्ड मेडल, 10 सिल्वर मेडल और 8 ब्रान्ज मेडल जीते थे।
2002 कॉमनवेल्थ गेम्स : मैनचेस्टर
2002 में मैनचेस्टर में कॉमनवेल्थ गेम्स खेले गए जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 69 मेडल जीते थे। इसमें 30 गोल्ड, 22 सिल्वर मेडल और 17 ब्रान्ज मेडल शामिल थे। भारतीय महिला हॉकी ने तब गोल्ड मेडल जीता था। 14 गोल्ड मेडल शूटिंग में मिले थे। 11 गोल्ड वेटलिफ्टिंग में और 3 गोल्ड रेसलिंग में मिले थे।
2006 कॉमनवेल्थ गेम्स : मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल पदकों की संख्या 50 थी। इस गेम्स में शमरेस जंग ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाते हुए 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रान्ज मेडल के साथ कुल 7 मेडल्स जीते थे। कुल मिलाकर भारत ने 50 मेडल जीते थे जिसमें 22 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर और 11 ब्रान्ज मेडल पर कब्जा किया था।