पाकिस्तान पर मिसाइल मिसफायर मामले में कार्यवाही । Accident brahmos missile fire issue।

पाकिस्तान पर मिसाइल फायर करने के मामले में तीन अधिकारी बर्खास्त !


भारत ने पाकिस्तानी क्षेत्र मिसफायर मामले में तीन भारतीय वायु सेना कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है । आईएएफ ने एक बयान में कहा, "ब्रह्मोस मिसाइल को गलती से 09 मार्च 2022 को दागा गया था। जिसे लेकर यह करवाई की गई हैं।

(Souce :ANI)
ब्रह्मोस मिसाइल बहुत ही घातक मिसाइल मानी जाती है , जिसका तोड़ विश्व में अभी तक किसी के पास नहीं है, यह बहुत तेजी से आगे बढ़ती है एवं अपने टारगेट को पलक झपकते ही हिट कर देती है । यह भारत की यह भारत की सुपर सोनिक मिसाइल है जिसे भारत ने रूस के साथ मिलकर तैयार किया है।

पाकिस्तान ने जिताया था विरोध

 ब्रह्मोस मिसाइल मामले में पाकिस्तान ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था वहां की वायु सेना ने एक बयान में कहा था कि भारत से एक उड़ता हुआ ऑब्जेक्ट पाकिस्तानी क्षेत्र में 124 किलोमीटर दूर गिरा है इसमें कोई जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ था लेकिन कुछ घरों को जरूर नुकसान पहुंचा था तथा आसपास के क्षेत्र में नुकसान हुआ था ।

वहां पर जो लोग चश्मदीद थे उन्होंने कहा था कि एक बहुत बड़ी कोई चीज आई और जमीन से  टकराए जिससे बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था और बहुत दूर तक लोगों का आवाज सुनाई दी थी तथा लोगों के घर के शीशे भी टूट गए थे । जिसे लेकर कुछ समय के लिए पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी एवं वहां के लोग समझ नहीं पा रहे थे कि हुआ क्या है।

बाद में दोनों सेनाओं ने अपने स्तर से  बयान दिया गया था, इसमें कहा गया था यह भारत की तरफ से मिस फायर हुआ है जिसका पाकिस्तान ने कड़ा विरोध भी दर्ज कराया था

#india #pakistan #indianarmy 
Previous Post Next Post

Contact Form