लाल सिंह चड्डा मूवी रिव्यू , फेल साबित हुई लाल सिंह चड्डा
आमिर खान ने ली मूवी की जिम्मेदारी
सूत्रों की माने तो अमीर खान ने इस फिल्म के फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है तथा डिस्ट्रीब्यूटर को उनका जो भी नुकसान हुआ है उसका भरपाई भी मेकर्स ही करेंगे ।
आमिर खान की मेहनत हुई बेकार
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने दावा किया है इस फिल्म के लिए आमिर खान ने काफी मेहनत की थी लेकिन विवाद के चलते यह फिल्म उस प्रकार से कमाई नहीं कर पा रही है जैसी आमिर खान की पुरानी फिल्में करती थी इसे लेकर आमिर खान काफी चिंतित भी है और सदमे में भी है।
पहले वीकेंड में बस इतना कमा पाई लाल सिंह चड्डा
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पहले वीकेंड में काफी कम कमाई की है मूवी की कमाई कुल 40 करोड़ के आसपास है जो आमिर खान की पिछले 10 साल की सबसे बेकार वीकेंड होने जा रहा हैं।
पुराने विवादित बयान व् मूवी रिव्यू बने फ्लॉप होने की वजह
आमिर खान और करीना कपूर के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जो मूवी के फ्लॉप होने का मुख्य कारण भी हैं लेकिन फिल्म के जानकार बताते हैं कि फिल्म में उतना कुछ है ही नहीं जितना आमिर खान द्वारा बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है यह मूवी फॉरेस्ट गंप हॉलीवुड की रिमेक है लेकिन उस मूवी की तुलना इस मूवी से करना बेमानी होगी । फिल्म क्रिटिश मूवी को एक से 2 स्टार ही दे रहे हैं । उनका मानना है यदि मूवी का बहिष्कार भी नहीं होता तब भी मूवी फ्लाप ही होती ।