BIG NEWS: Goods worth five crore seized from Haji Iqbal's Glocal University, know the reason for action
सहरानपुर (tnbharat.blogspot.com): सहारनपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी से करीब पांच करोड़ रुपये का कंस्ट्रक्शन और सैटरिंग का सामान जब्त किया गया है। ये कार्यवाही एक यमुनानगर निवासी ठेकेदार करमजीत की तहरीर पर की गई जिसमे उसने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई।
सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर पुलिस ने दर्ज एक मामले में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी से करीब पांच करोड़ रुपये का कंस्ट्रक्शन और सैटरिंग का सामान जब्त कर लिया है। तीन दिन से पुलिस सामान को चिह्नित कर रही थी।
एसपी देहात सूरज रॉय ने बताया कि चार दिन पहले यमुनानगर निवासी ठेकेदार करमजीत की ओर से मिर्जापुर थाने पर पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल, उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, बेटे वाजिद, अलीशान, जावेद, एवं अफजाल सहित 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी मारपीट एवं लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। करमजीत ने आरोप लगाया था कि करीब सात साल पहले उसके द्वारा ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निर्माण के समय कंस्ट्रक्शन और सैटरिंग का सामान किराए पर दिया था। जब वह किराया मांगने यूनिवर्सिटी गया तो हाजी इकबाल एवं इसके भाई, पुत्रों द्वारा मारपीट की गई और जो उसकी जेब के रुपये भी छीन लिए थे।