भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाना है :- प्रधानाचार्य विजय पाल
बादशाहीबाग (सहारनपुर)
हाइडल कॉलोनी में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें पहुंचे वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे इस मौके पर बोलते हुए प्रधानाचार्य विजय पाल जी ने कहा हमारे देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था आज फिर हम सभी को इस शुभ अवसर पर संकल्प लेना चाहिए भारत को फिर से विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनाना है और अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में अधिक अधिक संख्या में प्रवेश करावे जिससे हमारा देश तीव्र गति से आगे बढ़ सकेगा!
सरस्वती शिशु मंदिर के वर्तमान प्रधानाचार्य , सरस्वती शिशु मंदिर को एक उत्कृष्ट विद्यालय बनाने में उनके लगातार प्रयासों से ही सरस्वती स्कूल दोबारा से इस क्षेत्र में जीवंत हुआ है|
मेरी माटी मेरा देश तिरंगा यात्रा रही कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा
इस मौके पर पत्रकार पंकज राणा छात्रसंघ नेता अखिल भारतीय विद्या परिषद कार्तिक तोमर ,राहुल राणा पत्रकार अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर जी
एवं अन्य स्थानीय लोग साथ में समस्त शिक्षा का स्टाफ मौजूद रहा।