हरिद्वार
कुंभ नगरी हरिद्वार में इस बार कोविड़ व सुरक्षा के मध्य नजर ,उत्तराखंड पुलिस के आग्रह पर आरएसएस के स्वयंसेवक इस बार हरिद्वार कुंभ की यातायात व्यवस्था संभालते हुए नजर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंभ नगरी हरिद्वार में r.s.s. कैंप की शुरुआत हो चुकी है जहां पर आर एस एस के स्वयंसेवकों को यातायात संभालने की ट्रेनिंग दी जा रही है जिससे पुलिस की मदद की जाके व हरिद्वार कुंभ का आयोजन सही से हो सके।