एशिया कप: पाकिस्तान को लगा झटका , शाहीन शाह अफरीदी बाहर ! भारत को होगा फायदा

Shaheen Afridi Asia Cup 2022: एशिया कप से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी । 

भारत के दिग्गज बल्लेबाजों को कर चुके है आउट । अफरीदी भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए हमेशा खतरनाक साबित होते है उन्होंने राहुल,रोहित, कोहली को आउट किया है । उनका रोल भारत वीएस पकिस्तान मैच में बहुत अहम रहता है ।

क्यों हुए बाहर ??
 स्टार लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शाहीन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला 28 अगस्त को भारत से होना है। इसके बाद 4 सितंबर को भी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। इसलिए उनका रहना भी के लिए अच्छा होता लेकिन पकिस्तान को झटका लगेगा ।

वापसी करने में लग सकता है 1 से 1.5 महीने
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को बयान जारी कर शाहीन के बाहर होने की खबर सभी मिडिया हाउस को दी है । स्कैन करने के बाद विशेषज्ञों की सलाह पर यह फैसला लिया गया है कि  अफरीदी को 4 से 6 हफ्ते का विश्राम दिया जाए ।इसलिए वो अब लंबे समय तक नही खेल पाएंगे।

शाहीन शाह के बाहर होने से भारत को होगी आसानी
एक अच्छे तेज गेंदबाज है शाहीन शाह अफरीदी जिनके ना होने से भारत के मैच जीतने के चांस ज्यादा हो गए है । शाहीन शाह t20 इंटरनेशन में शुरुवाती झटके देने के लिए जाने जाते है । Ind vs pak के पिछले t20 इंटरनेशन में रोहित शर्मा को पहले ही ओवर में पवेलियन की राह दिखाने के बाद राहुल और कोहली को भी चलता किया था । जिससे वो मैच भारत 10 विकेट से हार गया था ।

T20 वर्ल्ड कप में शामिल होने की उम्मीद
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि शाहीन के ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक फिट हो जाने की उम्मीद है। एशिया कप और वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में शाहीन उपलब्ध नहीं होंगे।

 Pakistan XI for asia cup 
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान,इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, उस्मान कादिर,नसीम शाह, शाहनवाज दहानी,।



Previous Post Next Post

Contact Form