आमिर को लगा एक ओर,झटका लाल सिंह चड्डा की OTT डील भी कैंसल , नेटफ्लिक्स ने थोड़ा 200 करोड़ का करार,

मुश्किल में फंसी Laal Singh Chaddha, Netflix ने कैंसिल 200 करोड़ की डील, आमिर खान की फिल्म को OTT रिलीज के लिए नहीं मिल रहे अब कोई खरीदार ! 

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे लोगो को बहुत बड़ा झटका लगा है। लेकिन अब लगता है कि ये इंतजार सिर्फ इंतजार बनकर ही रह जाएगा, क्योंकि लाल सिंह चड्ढा की कमाई को देखते हुए OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने डील कैंसल करने का फैसला किया है और फिल्म के राइट्स 200 करोड़ की डील अब नहीं होगी ।
Box office पर लगातार खराब प्रदर्शन
 लाल सिंह चड्ढा का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बहुत बुरा रहा है आमिर खान की यह कमबैक फिल्म थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई और बुरी तरह से फ्लॉप हो गई । किसी ने सोचा नहीं था कि लाल सिंह चड्ढा का इतना बुरा हाल होगा. नौबत ये है कि लाल सिंह चड्ढा का बुरा हश्र देखकर नेटफ्लिक्स ने भी अपने कदम पीछे कर लिए हैं. ।

आमिर खान की उम्मीद टूटी
आमिर खान को उम्मीद थी कि यदि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तो OTT प्लेटफार्म को अपने राइट्स बेचने से कुछ मुनाफा हासिल हो सके, लेकिन अब यह उम्मीद भी टूटते हुए नजर आ रही है । प्रख्यात OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने यह डील कैंसल कर दी हैं।

 आमिर खान और Viacom लाल सिंह चड्ढा के डिजिटल राइट्स के लिए करीब 200 करोड़  रुपये चाहते थे. इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स से थिएटर और ओटीटी रिलीज के बीच कम से कम तीन महीने का गैप रखने की मांग की थी. लेकिन अब जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह ढेर हो गई है तो नेटफ्लिक्स को अब लाल सिंह चड्ढा को खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है. ओटीटी रिलीज के लिए हुई डील कैंसिल कर दी गई है. 

11 दिनों में लाल सिंह चड्ढा की कमाई और घटी 
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस से  सिर्फ 56 करोड़ ही कमाए हैं. फिल्म की गिरती कमाई व् विरोध को देखकर नेटफ्लिक्स ने यह निर्णय लिया होगा ।
Previous Post Next Post

Contact Form