भारतीय नौसेना
Indian Navy Vs PAK Navy: युद्ध हुआ तो कौन सी किसपर पड़ेगी भारी, भारतीय नौसेना या पाकिस्तान नौसेना??
दुनिया की सबसे बेहतरीन 10 ताकतवर नौसेनाओं में भारतीय नेवी शामिल है. पाकिस्तान की नौसेना तो सूची में कही नहीं ठहरती है. पाकिस्तान कितना भी जोर लगा ले लेकिन भारतीय नौसेना के आगे कुछ भी नहीं है. सबसे बड़ी चोट उसने 1971 के जंग में खाई थी, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था, जब कराची के सामने भारतीय नौसेना के महाबली तैनात होकर बंदरगाह नष्ट किए थे।
युद्ध के मैदान में नौसेना (Navy) किसी भी देश के लिए अहम भूमिका निभाती है एवम् सेना की सबसे बड़ी ताकतों में से एक होती है. भारतीय नौसेना दुनिया की दस सबसे ताकतवर नेवी की सूची में शामिल है. वहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जो चार बार हमसे जंग हार चुका है. पकिस्तान की नौसेना उनकी महत्वपूर्ण सेना में शामिल नहीं हैं क्योंकि उनके पास ज्यादा हथियार,समान, कमी है। इसलिए उनकी सेना दमदार सेनाओं में शामिल नहीं हैं। पाकिस्तान कितनी भी डिंके हांक ले लेकीन उसने जो 1971 के जंग में भारतीय नौसेना (Indian Navy) से उसने जो मुंह की खाई थी, उसे वो कभी भूल नहीं पायेगा जिसमे उसकी सेनाओं की हालत पतली कर थी भारतीय सेनाओं ने उसमें इंडियन नेवी का अहम रोल था।
चीन पर निर्भर है पाकिस्तान
पाकिस्तान की निर्भरता लगातार या कहे पूरी तरह से चीन पर निर्भर है. सड़क,रेललाइन, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी पाकिस्तान , चीन पर ही निर्भर हैं जहां से उसे आसानी से लोन उपलब्ध हो जाता हैं। साथ साथ हेवी मशीनरी व रक्षा उपकरण, ट्रेनिंग के लिए भी पाकिस्तान चीन की तरफ ही देखता है। चीन से पाकिस्तान को टेक्नोलॉजी तो दी जाती है लेकिन यह टेक्नोलॉजी काफी पुरानी भी हो चुकी है जिसका भविष्य में उसे ज्यादा लाभ नहीं होने वाला।
यदि हम भारत व पाकिस्तान की सेनाओं की तुलना करें तो इसमें काफी अंतर दिखाई देता है। भारतीय नौसेना जहां अब धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है ,वहीं पाकिस्तान की नौसेना चीन पर या विदेशी रक्षा उपकरणों पर निर्भर है । चलिए जानते हैं भारतीय नौसेना के बारे में..
भारतीय नौसेना (Indian Navy)
1612 में स्थापित भारतीय नौ सेना विश्व की ताकतवर सेनाओं में बहुत बेहतरीन नौसेना है, पूरे विश्व में सातवां स्थान रखती है। इंडियन नेवी सेना के प्रमुख भारत के राष्ट्रपति हैं. इस सेना का मुख्य मकसद है परमाणु युद्ध रोकना. सीलिफ्ट करना यानी बचाव कार्य. नौसैनिक युद्ध आदि. Indian Navy के पास दो एयरक्राफ्ट करियर हैं. INS Vikramaditya और INS Vikrant. जबकि, पाकिस्तान के पास एक भी एयरक्राफ्ट करियर नहीं है. भारतीय नौसेना के पास 75 हजार रिजर्व और 67,252 एक्टिव जवान हैं.
भारतीय नौसेना के 11 से ज्यादा बेस हैं. जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात में मौजूद हैं. इनका मुख्य काम है एम्यूनिशन सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, मेंटेनेंस सपोर्स, मार्कोस बेस, एयर स्टेशन, फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस, सबमरीन और मिसाइल बोट बेस आदि. भारतीय नौसेना के पास 300 एयरक्राफ्ट है. 150 जंगी जहाज और सबमरीन हैं. 4 फ्लीट टैंकर्स हैं. एक माइन काउंटरमेजर वेसल हैं. 24 कॉर्वेट्स और 15 अटैक सबमरीन हैं. एक बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन हैं. एक परमाणु ईंधन चलित अटैक सबमरीन है. 14 फ्रिगेट्स, 10 डेस्ट्रॉयर्स, 8 लैंडिंग शिप टैंक्स, एक एंफिबियस ट्रांसपोर्ट डॉक, दो एयरक्राफ्ट करियर हैं. कई छोटे पेट्रोल बोट्स हैं.
पाकिस्तानी नौसेना (Pakistan Navy) की स्थापना 14 अगस्त 1947 को हुई थी. इसका मुख्य उद्देश्य नेवल वॉरफेयर, मैरीटाइम सिक्योरिटी, तटीय सुरक्षा और सेकेंड स्ट्राइक कैपेबिलिटी है. पाकिस्तान की नौसेना के पास 54,100 एक्टिव जवान हैं. इसके अलावा 5000 रिजर्व फोर्स है. पाकिस्तान के पास वर्तमान समय में 154 जंगी जहाज और 85 एयरक्राफ्ट हैं. मुख्यालय इस्लामाबाद में है.
जहां पाकिस्तानी नौसेना के पास 10 फ्रिगेट, 2 डेस्ट्रॉयर्स, 6 कॉर्वेट्स, 5 सबमरीन, 3 मिडगेट सबमरीन, 48 पेट्रोल वेसल, 7 फास्ट अटैक क्राफ्ट, 54 हाईस्पीड बोट्स, 6 ऑक्सीलरीज, 3 माइन काउंटरमेज़र वेसल, 2 रिसर्च एंड सर्वे वेसल और 4 सपोर्ट वेसल हैं.
अब आप खुद ही विचार कीजिए ,भारतीय नौसेना और पाकिस्तान नौसेना में कौन सी नौसेना बेहतरीन है ।जो विश्व स्तर पर किसी भी नौसेना के साथ सीधे टक्कर लेने की हिम्मत रखती है।