Ukpsc Exam Calender 2022 : जारी हुआ उत्तराखंड की भर्तियों का कैलेंडर ,जाने कब होंगी कॉन्स्टेबल, एसआई (SI),लेखपाल समेत तमाम भर्तियां।

Ukpsc Exam Calender 2022 : जारी हुआ उत्तराखंड की भर्तियों का कैलेंडर ,जाने कब होंगी कॉन्स्टेबल, एसआई (SI),लेखपाल समेत तमाम भर्तियां,

UKPSC Exam calender 2022: ukpsc के तै कैलेंडर के अनुसार पुलिस पीएसी ,आईआरबी ,अग्निशामक का नोटिफिकेशन की प्रकाशन तिथि 7 अक्टूबर 2022 और परीक्षा तिथि 18 दिसंबर 2022 को निर्धारित की गई है।

      फोटो: UKPSC Exam calender 2022 pic

हरिद्वार (tnbharat.blogspot.com): उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा ग्रुप सी की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन एवं परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया शासन ने विभिन्न ग्रुप सी की भर्ती परीक्षाओं के लिए विज्ञापन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की है।

 इस भर्ती कैलेंडर में पुलिस कांस्टेबल पीएससी आईआरबी अग्निशामक का नोटिफिकेशन प्रकाशन तिथि 7 अक्टूबर 2022 एवं परीक्षा तिथि 18 दिसंबर 2022 को निर्धारित की गई है। 

फोटो: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा कैलेंडर 

 राजस्व उप निरीक्षक लेखपाल की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 14 अक्टूबर 2022 और परीक्षा तिथि 8 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

 इसी के साथ ही वन आरक्षी की विज्ञापन तिथि 21 अक्टूबर 2022 तथा परीक्षा तिथि 22 जनवरी 2023 तय की गई है सहायक लेखाकार लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 28 अक्टूबर 2022 एवं परीक्षा तिथि 12 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है।

आयोग की बैठक में सभी सदस्य उपस्थित सदस्यगण 
प्रोफेसर डॉक्टर जगमोहन सिंह राणा, डॉ रवि दत्त गोदियाल, अनिल कुमार राणा, नंदी राजू श्रीवास्तव, डॉक्टर रिचा गॉड एवं आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ,परीक्षा नियंत्रक एसएल सेमवाल विधि सलाहकार सविता चमोली एवं उप सचिव डॉ प्रशांत उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

Contact Form