तवांग में भारतीय सेना से झड़प पर चीन का आया पहला रिएक्शन, 2 चीन सैनिकों की मौत की खबर, एक उच्च चीनी अधिकारी भी जख्मी

चीनी मीडिया वेबो के अनुसार उनके 2 सैनिको की मौत की खबर एवम् एक  उच्च चीनी अधिकारी घायल है। हालाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

9 दिसंबर को अरुणाचल के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. यह एक सोची समझी साजिश के तहत 300 चीनी सैनिक यांगत्से इलाके में भारतीय पोस्ट को हटाने पहुंचे थे साथ में चीनी सैनिकों के पास कंटीली लाठी और डंडे भी थे. लेकिन भारतीय सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और वहा से चीनी सैनिकों को वापस लौटा दिया। सूत्रों के मुताबिक, झड़प में चीन के ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं.

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प पर चीन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. चीन का कहना है कि भारतीय सीमा पर स्थिति 'स्थिर' है. समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, चीन ने काबुल में चीनी इमारत पर हुए हमले पर भी दुख जताया है. चीन ने कहा कि हम चकित हैं और हर तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं. 

इससे पहले सोमवार को अफगानिस्तान के काबुल में एक होटल में धमाका हुआ था. इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है. इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई है और 18 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 5 चीनी नागरिक हैं. जानकारी के मुताबिक, हमलावर होटल के अंदर गोलियां चलाते हुए घुसे थे.
Previous Post Next Post

Contact Form